1. जंतु विज्ञान(Zoology) अध्ययन करता है-
a) केवल जीवित जानवरों का
b) केवल जीवित वनस्पति का
c) जीवित व मृत जानवरों दोनों का
d) जीवित व मृत वनस्पति दोनों का
जंतु विज्ञान मेें जीवित एवं मृत जानवरों का विस्तृत अध्ययन किया जाता है। जंतु विज्ञान जीव विज्ञान की एक प्रमुख शाखा है, जिसके जनक अरस्तु(Aristotle) माने जाते हैं ।
2. निम्नांकित विषयों में से कौन सा विषय जनसंख्या एवं मानव जाति के महत्वपूर्ण आंकड़ों के अध्ययन से संबंधित है ?
a) पारिस्थितिकी विज्ञान
b) आनुवांशिकी
c) जनांकिकी
d) वायरस विज्ञान
पारिस्थितिकी विज्ञान(Ecology) में सजीवों पर उनके चारों ओर के पर्यावरण के प्रभाव का अध्ययन किया जाता है .
आनुवांशिकी(Genetics) में जीवो के अनुवांशिक लक्षणों तथा इनकी वंशागति का अध्ययन किया जाता है .
जनांकिकी या जनसांख्यिकी (Demography) में मानव जनसंख्या एवं मानव जाति के महत्वपूर्ण आंकड़ों का अध्ययन किया जाता है .
वायरस विज्ञान (Virology) में विषाणुओं (Viruses) का अध्ययन किया जाता है .
3. विटीकल्चर के द्वारा निम्नलिखित में से कौन एक उत्पादित होता है ?
सिल्क
केंचुए
शहद
अंगूर
विटीकल्चर अंगूरों के उत्पादन एवं उनके अध्ययन से संबंधित विज्ञान की एक शाखा है।
4. वर्मीकल्चर में प्रयुक्त वर्म होता है -
टेप वर्म
सिल्क वर्म
थ्रेड वर्म
अर्थ वर्म
केंचुओं (Earthworms) के मल से तैयार खाद वर्मीकम्पोस्ट कहलाती है। जिसे वर्मीकल्चर या केंचुआ पालन भी कहते हैं।
5. जीर्ण (वृद्ध) होने की प्रक्रिया के अध्ययन को कहते हैं-
जेरेंटोलॉजी
ऑर्निथोलॉजी
एंथ्रोयोलॉजी
ऑस्टियोलॉजी
जेरेंटोलॉजी वृद्धावस्था एवं काल प्रभावन के सामाजिक मनोवैज्ञानिक तथा जैविक पहलुओं के अध्ययन की विधा है।
ऑर्निथोलॉजी - पंक्षियों का अध्ययन
ऑस्टियोलॉजी - अस्थियों का अध्ययन
0 Comments
If you have any doubts, Please let me know